सत्पुरुष निश्चय ही प्रज्ञा की प्रशंसा करते हैं; लोग धन-सम्पत्ति के प्रेमी होकर श्री (यश) चाहते हैं; पर ज्ञानियों का ज्ञान तौला नहीं जा सकता, इसलिए धन कभी प्रज्ञा से बढ़कर नहीं हो सकता।
जो मन से गहरे प्रश्नों पर विचार करता है, कोई अहितकर पापकर्म नहीं करता, समय पर आए हित के मार्ग को नहीं छोड़ता — पण्डित ऐसे व्यक्ति को प्रज्ञावान कहते हैं।
सब तृप्तियों में प्रज्ञा से तृप्ति श्रेष्ठ है; प्रज्ञा से तृप्त व्यक्ति काम से संतप्त नहीं होता; तृष्णा प्रज्ञा से तृप्त व्यक्ति को वश में नहीं कर सकती।