जिस पण्डित को दोष दिखाने वाला, गड़े धन का पता बताने वाले के समान, फटकारने वाला और प्रज्ञावान देखे, उस पण्डित का संग करे; ऐसे का संग करने से भला ही होता है, बुरा नहीं।
किसी भी समय हीन का संग करने वाला हीन हो जाता है, समान का संग करने वाला अवनति नहीं करता, श्रेष्ठ का संग करने वाला शीघ्र ऊँचा उठता है; इसलिए अपने से ऊँचे लोगों का संग करे।